फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निबंध प्रतियोगिता में चंचल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
। नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को ‘नशा एक अभिशाप’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण के उपायों पर निबंध के जरिये अपने विचार रखे। मूल्यांकन समिति ने चंचल सरोज के निबंध को सर्वश्रेष्ठ, कोमल गौतम को द्वितीय व अंजली यादव को तृतीय घोषित किया।
मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. माया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। संयोजन डॉ. शिखा तिवारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें