नगर के बड़ा चौराहा से रविवार सुबह भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से स्वास्थ्य जागरुकता अभियान को लेकर साइकिल यात्रा निकाली गई। डॉ. एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाई। क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में हर रविवार को साइकिल यात्रा निकाली जाती है।
सुबह उठना सेहत के लिए फायदेमंद है। पूर्वज ब्रह्म मुहूर्त में उठते थे, योग व्यायाम करते थे और निरोग रहते थे। आज के युवा देर रात तक जागते है और देर से उठते हैं। इससे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां प्रवेश करती हैं। यात्रा नगर पालिका, फूलबाग, सोनखरी, ज्ञानपुर देहात, केशवपुर सरपतहां होते हुए मुख्यालय पर यात्रा का समापन हुआ। इसमें राम कुमार, प्रवीण, सरफराज, कमलेश, संजय, मुश्ताक शामिल रहे।