ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर सेल ने 90 हजार रुपये वापस कराए। पैसा वापस हाने पर पीड़ित ने साइबर सेल की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोइरौना के फुलवरिया निवासी संदीप कुमार यादव ने 10 अक्तूबर को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कैशबैक के बहाने उसके खाते से एक लाख पांच हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिया। पीड़ित को राहत दिलाने के लिए साइबर सेल ने 90 हजार वापस कराया। शेष धनराशि की वापसी और जालसाज को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक आदि खोलते समय सतर्क रहने की सलाह दी। टीम में प्रभारी साइबर सेल आशीष सिंह, अरविंद यादव, राधेश्याम कुशवाहा, रोहन वर्मा आदि रहे।