फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 64 का कटा कनेक्शन, 46 का बढ़ा लोड, सात लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। अधीक्षण अभियंता की टीम ने शनिवार को गोपीगंज नगर में बकाया विद्युत वसूली के साथ अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। टीम ने नगर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान टीम ने 64 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटते हुए 46 के लोड बढ़ाए। इसके अलावा सात लाख रुपये की बकाया वसूली की।
विज्ञापन

बिजली विभाग इस दिनों सदर वितरण खंड में लगभग 16 करोड़ के राजस्व बकाया वसूली को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार की टीम ने शनिवार को गोपीगंज नगर के कई वार्डों में अभियान चलाया। जहां बड़े पैमाने पर सीधे एलटी लाइन से तार जोड़कर बिजली उपयोग करते उपभोक्ता मिले। इसके अलावा तमाम ऐसे उपभोक्ता भी थे, जो कम लोड पर अधिक लोड ले रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए 64 बकायेदारों का कनेक्शन काटते हुए 46 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया। इसके अलावा 10 हजार से अधिक बकायेदारों से सात लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की। अधीक्षक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बकायेदारों व कटियामारों को हिदायत दी गई है। अगर वे नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में अधिशासी अभियंता सदर आदित्य पांडेय, एसडीओ ईश्वर शरण सिंह, जेई गौतम, विश्वनाथ मौर्य, रविंद्र कुमार, विनोद शुक्ला, कमलेश सिंह, अकरम खान, विश्राम, कल्लू, महीप, बिहारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें