फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की सीढ़ी में उतरा करंट,महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कुंवरगंज में शनिवार को दोपहर लोहे की सीढ़ी में उतरे करंट की चपेट में आने से रेहना बेगम (37) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति मो.शमशेर जिला अस्पताल में सफाई का काम करता है। कुंवरगंज में निर्माणाधीन मकान पर कुछ सामान पहुंचाने गया था। उसी समय वह लोहे की सीढ़ी में उतरे करंट की चपेट में आ गया। पति को बचाने रेहाना बेगम बच्चों के साथ दौड़ी तो किसी तरह पति का हाथ सीढ़ी से छूट गया। पति और पुत्र तो बच गए लेकिन रेहाना करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका पांच बच्चों की मां भी बताई गई है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें