चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग पर चार स्थानों पर बनाई गई पुलिया दुर्घटना का कारण बन रही है। आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। बारिश में दुर्घटना बढ़ गई है। शिकायत के बाद भी उसे सही नहीं किया गया। इससे लोगों में नाराजगी है। मार्ग पर चार जगह हादसे के पॉइंट बन गए हैं। वाराणसी से मछलीशहर तक निर्माणाधीन हाईवे का कार्य डेढ़ साल से बंद है। वाराणसी जाने का प्रमुख मार्ग होने से हर दिन इस मार्ग का करीब 10 से 15 हजार लोग इस्तेमाल करते हैं। हाईवे निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए जगह-जगह पुलिया बनाई गई है।
एनएचएआई की ओर से पुलिया का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन उसके आसपास सड़क ठीक नहीं की गई। वाहनों से वहां पर गड्ढे भी हो गए। इस समय इस मार्ग पर मानिकपुर, लक्षापुर, रोटहा, ब्रह्मााश्रम, जमुनीपुर कॉलोनी के पास बने पुलिया खतरनाक हो गए हैं। यह पुलिया राहगीरों के लिए एक्सीडेंटल ज़ोन बन चुकी है। संवाद