फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: गणेश प्रतिमाएं विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। बीते दस दिनों से नगर में चल रहे गणेश पूजनोत्सव का गुरूवार को शानदार ढंग से समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के बीच भदोही और नईबाजार में स्थापित लगभग 52 प्रतिमाएं ऊगापुर नहर में ले जाकर विसर्जित कर दी गईं। भदोही की प्रतिमाएं जहां पकरी रेलवे क्रासिंग से होकर गईं जबकि नईबाजार के एक दर्जन प्रतिमाएं इंदिरा मिल रेलवे ओवर ब्रिज के रास्ते निकलीं।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के भदोही शहर की 40 प्रतिमाएं सायं 4 बजे तक मर्यादपट्टी में एकत्र होकर रवाना हुई। इसके पूर्व श्री गणेश पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने आरती में हिस्सा लिया। सायं 5 बजे शोभायात्रा का अजिमुल्लाह चौराहे पर भव्य स्वागत किया। यहां नगर पालिका के कैंप में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, अख्तर खां, समेत शहर के संभ्रांतजन उपस्थित रहे। इस दौरान युवक भक्ती गीतोंपर नाचते व गणपति के जयकारा लगाते आगे बढ रहे थे।
इस दौरान शोभा यात्रा में हजारो श्रद्धालू उमड़ पड़े थे। आनंद नगर रेलवे क्रासिंग बंद होनेसे लिप्पन तिराहे, स्टेशन रोड, पकरी रेलवे क्रासिंग सिविल लाइन और कुशियरां होते हुए रात्रि 10 बजे रजपूरा चौराहे पहुंची जहां से ऊगापुर की ओर रवाना हो गईं। सुरक्षा के लिए दोपहर से ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे। एसडीएम अभय कुमारा पांडेय व सीओ भूषण वर्मा व कोतवाल श्रीकांत राय सहित भारी पुलिस बल के साथ जगह जगह तैनात रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महासमिति अध्यक्ष विनीत बरनवाल, करुणा शंकर दूबे, डा.विनोद सोनकर, गिरधारी जायसवाल, डीएम सिंह, अभयराज सिंह, रमेश प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, लवकेश सिंह, अजय सिंह, अरुण जायसवाल बबलू, दिलीप दूबे, अरविंद मौर्य, शहाबुद्दीन खां, अकबर अंसारी, महबूब बेग, मो.अली सिद्दीकी, देवा जायसवाल आदि रहे।
भदोही। श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर दोपहर से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात थी। तकिया कल्लन शाह मस्जिद के पास मुस्तैद खड़ी पुलिस फोर्स के लोगों को पानी, बिस्कुट, नमकीन आदि भेंट कर 60 वर्षीय समाजसेवी शहाबुद्दीन खां ने न केवल सहृदयता दिखाई बल्कि लोगों को दिल भी जीता। उन्होने कहा कि कुछ ऐसा होना चाहिए कि समाज में सौहार्द झलके। उनकी इस पहल का पुलिस कर्मियों ने स्वागत किया। लोगों ने उनकी सोच को आभार जताया। उनके इस कदम का श्री गणेश पुजा महासमिति के लोगों ने भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें