फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रंगोली में दिखी सांस्कृतिक झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड़ स्थित डोनिव पब्लिक स्कूल में बुधवार को दीपावली महोत्सव के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 3 से 12 कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हर कक्षा के प्रथम विजेता को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। प्रबंधक रतन शंकर जायसवाल ने बच्चों के रंगोली देखकर प्रशंसा की। जूनियर वर्ग में कक्षा तीन से इंद्रेश जायसवाल प्रथम, प्रताप श्रीवास्तव द्वितीय और अंशिका उमर तृतीय रही। इसी तरह कक्षा 8 से अभिनव जयसवाल प्रथम, अविनाश सिंह द्वितीय एवं पायल गुप्ता तृतीय रही। कलश दीप में आस्था सिंह प्रथम, समीक्षा पाठक द्वितीय और खुशबू बानो तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर संगीता श्रीवास्तव, पुनीता श्रीवास्तव, सौम्या जायसवाल, सक्षम जायसवाल, वेद तिवारी, मुकेश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें