फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: असम में भदोही निवासी सीआरपीएफ जवान का निधन, गांव में शोक

विज्ञापन
मृतक सीआरपीएफ का जवान बृजेश मौर्या। फाइल फोटो
विज्ञापन
जिले के कसियापुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान बृजेश मौर्य (22) का शनिवार को असम में निधन हो गया। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता श्याम नारायण ने बताया कि छह माह पूर्व बृजेश का चयन हुआ था। अभी वह असम में प्रशिक्षण ले रहे थे। दो दिन पूर्व अचानक उन्हें तेज बुखार हुआ था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दो भाइयों में बृजेश छोटे थे। गांव के भरतराज सिंह, अनिल श्रीवास्तव, कमला बिंद, प्रधान भृगुराज सिंह ने घटना पर शोक जताया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीर देर रात आने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें