फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 08 Aug 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
शिवालयों पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्त कांवरिया संग श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव का जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। कई स्थानों पर चल रहे धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो गए। कतार में लगकर लोगों ने बारी-बारी से बाबा का दर्शन-पूजन कर अभिषेक किया। भजन की भक्ति में लोग झूमते रहे।
विज्ञापन

नगर एवं ग्रामीण इलाकों के शिवमंदिर और प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भोर से लोगों की कतार लग गई। गोपीगंज नगर के बाबा बड़े शिव, गोपेश्वरनाथ, सिद्धेश्वरनाथ, कबूतरनाथ, जोगीबीर, मुक्तेश्वरनाथ, तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ, गंगेश्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। सावन के अंतिम दिन भजन-कीर्तन के अलावा रुद्राभिषेक सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार को धार्मिक स्थल सीतामढ़ी के शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, ओम् नम: शिवाय: मंत्रजाप से वातावरण शिवमय हो गया। मां गंगा के पावन तट पर स्थित स्वयंभू बाबा धवासानाथ महादेव मंदिर में पंडित डॉ. शिवपूजन शुक्ल शास्त्री के आचार्यत्व में विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। जलाभिषेक के पश्चात शिवलिंग का भव्य शृंगार किया गया। आयोजक धीरज मिश्रा ने कहा कि पूरे श्रावण मास तक चला अनुष्ठान भोले बाबा की कृपा से ही पूरा हुआ है। इस मौके पर बाबा अमरदास जी महराज, पं. लालधर तिवारी, हरिओम शास्त्री, कल्लू मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, गुलाब तिवारी आदि रहे। वहीं, दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर शिवालयों में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

आज होगा भंडारे का आयोजन
सीतामढ़ी। सावन में चले धार्मिक आयोजनों के बाद बाबा धवासानाथ आश्रम में भंडारे का आयोजन आठ अगस्त को होगा। मंदिर में सुबह आठ बजे से सुंदर कांड पाठ के बाद दिनभर भंडारा चलेगा। धीरज मिश्रा और महंत बाबा अमरदास जी महाराज ने बताया कि भंडारा सोमवार को ही होना था लेकिन चंद्रग्रहण को देखते हुए भंडारे का आयोजन मंगलवार को कर दिया गया।
विज्ञापन


नौ घंटे पूर्व उतारी गई आरती
श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा बड़ेशिव की साप्ताहिक आरती चंद्रग्रहण के चलते नौ घंटे पूर्व ही की गई। सोमवार को बाबा बड़े शिव जी का सुगंधित पुष्पों और बेलपत्र, रुद्राक्ष, धतूरा, मदार आदि शृंगार किया गया। पुजारी ने 101 दीपों से आरती उतारी। इस मौके पर शिव परिवार के समीर वर्मा, दीपक मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, कोमल मोदनवाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अनंजय, हैप्पी गुप्ता, सुरेंद्र हलवाई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें