फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासकंट्री-मैराथन प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/दुर्गागंज। राष्ट्रीय एकता दिवस पर रविवार को क्रासकंट्री और मैराथन प्रतियोगिताएं कराकर संस्थाओं ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। ज्योति संस्था कुरमैचा के सचिव बुद्धिराम बिंद ने बताया कि आठ किलोमीटर क्रांसकंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ सुभाषनगर बाजार में 6.30 बजे कराकर 9.30 बजे तक डॉ. लोहिया स्टेडियम बिंदनगर-बवई में कराया। प्रतियोगिता में राजकुमार यादव जौहरपुर प्रथम, प्रदुम्न कुमार बिंद द्वितीय औराई-प्रयागराज, सूरज कुमार बिंद तृतीय भगतपट्टी-राधास्वामी धाम समेत 15वें स्थान तक के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. जेएस बिंद, डॉ. आरके बिंद, नायब बिंद, रामचंदर, विशाल, ओमप्रकाश, ऋतुराज आदि रहे। इसी क्रम में डीघ ब्लाक के तिलंगा गांव में तीन किलोमीटर की मैराथन प्रतियोगिता में निखिल मिश्र प्रथम, सत्यम कन्नौजिया द्वितीय, धनंजय दुबे तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार लिया। ग्राम प्रधान सुमन जिलाजीत दुबे ने बाबा तिलेश्वरनाथ रामलीला एवं श्रृंगार समिति, शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से धावकों का उत्साह बढ़ाया गया। इस मौके पर ओम काजी श्रेष्ठ, त्रिवेणी प्रसाद दुबे, विजय शंकर मिश्रा, श्याम नारायण प्रजापति, रमापति, यदुपति दुबे, अमृतलाल विश्वकर्मा, शिवप्रसाद दुबे, संतोष मिश्रा, अमन दुबे, विष्णु कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें