फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वर्तिका और रोहित के नाम रही क्रॉस कंट्री रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गणतंत्र दिवस के दिन जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित महिला व पुरुष क्रॉस कंट्री रेस में वर्तिका पटेल और रोहित यादव विजेता बने।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रात: 7.30 बजे उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने ही विजेताओं को पुरस्कृत किया। उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि जिसमें बालकों में 52 तथा बालिकाओं में 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बालकों में रोहित यादव प्रथम, गोविंद कुमार द्वितीय, सूरज बिंद तृतीय रहे। बालिकाओं में वर्तिका पटेल प्रथम, ममता पाल द्वितीय तथा रोशनी सरोज तृतीय रहे। अर्जुन, अजित बिंद, नीरज यादव तथा सुमन यादव, शिवानी बिंद व प्रीति बिंद प्रथम छह में रहे। इन्हें भी सम्मानित किया गया। बताया कि बालकों की दौड़ स्टेडियम से देवनाथपुर मार्केट से होकर वापस स्टेडियम तथा बालिकाओं में स्टेडियम से होकर केयर एंड फेयर स्कूल मोड़ से वापस स्टेडियम आकर समाप्त हुआ। मुनव्वर हुसैन, विनय कुमार, ज्योति सिंह, बिंदु सिंह, मनोज कुमार, माजिद अली, राजकमल, महेश यादव, राजू यादव, सूर्यकांत निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें