फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लोट गई फसलें, टूट गई किसानों की उम्मीद

विज्ञापन
सुरियावां के कुसौड़ा गांव में तेज हवा से गिरी धान की फसल। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। जून के महीने में समय से बारिश होने और जुलाई में भी पानी की सुविधा समय से मिलने की वजह से भदोही जिले में लक्ष्य से अधिक किसानों ने धान की खेती की। समय से रोपाई की गई, समय-समय पर पर्याप्त पानी भी मिलता गया। इससे फसल भी अच्छी हुई थी। किसानों को उम्मीद थी कि इस साल धान की पैदावार पिछले वर्षों से भी अच्छा होगा, लेकिन मौसम की ऐसी मार पड़ी कि धान की लहलहाती फसलें खेतों में लोट गई। उसी के साथ किसानों की उम्मीद भी टूट गई। अभोली और सुरियावां ब्लाक क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यहां के कुछ किसान तो 30 से 40 फीसदी तक का नुकसान बता रहे हैं। हालांकि नुकसान का सही आंकलन कृषि विभाग के सर्वे रिपोर्ट से ही होगा। इसके लिए विभागीय स्तर से टीम भी लगा दी गई है। जिले में इस वर्ष 35 हजार 148 हेक्टेयर रकबे में खरीफ की खेती करने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें अकेले 32 हजार 515 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य तय हुआ। अच्छा मौसम होने की वजह से धान की खेती करने वाले किसानों ने रकबा बढ़ा दिया और करीब 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की गई थी। जला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें