फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
सुरियावां के कुसौड़ा गांव में आकाशीय बिजली से टूटी नीम की डालियां। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतिम दौर में मानसून किसानों को हल्की राहत जरूर दे रहा है। सोमवार की रात में झमाझम बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई है। करीब महीने भर बाद 39 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

अबकी बार मानसून की बेरुखी से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उम्मीद से आधी बारिश होने से धान की फसलें काफी प्रभावित हो रही हैं। सूखे को लेकर प्रशासनिक टीम सर्वे कर रही है। सोमवार को दिन में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने रात 10 बजे के करीब करीब एक घंटे जमकर बरसे। उसके बाद रात में भी बारिश की बूंदे रुक-रुककर गिरती रहीं। एक दिन पूर्व जो फसलें पानी के लिए मुरझा रही थीं वह मंगलवार को हरी-भरी दिखने लगी। झमाझम बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई। ज्ञानपुर सहित अन्य नगरों में बारिश का पानी जहां-तहां जमा हो गया, लेकिन रात का समय होने से उससे कोई दिक्कत नहीं हुई। सुबह तक सब सामान्य रहा। इस दौरान बिजली भी गिरी। सुरियावां के कुसौड़ा गांव में बिजली गिरने से नीम का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। सीजन में दूसरी बार 39 मिमी बारिश हुई है। बारिश से तापमान में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें