फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधिया फाटक पर ओवरब्रिज का रास्ता साफ, 76 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
भदोही-वाराणसी मुख्य सड़क पर बंद कंधिया फाटक से जाती ट्रेन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/चौरी। भदोही-वाराणसी मुख्य सड़क मार्ग और उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड के कंधिया फाटक पर 76 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति शासन ने दे दी है। 19 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय तकनीकी टीम कंधिया फाटक पहुंच कर फोरलेनयुक्त ओवरब्रिज के पिलरों का निर्माण शुरू कराने के लिए स्थानों को चिह्नित करेगी। पिलर स्थान का चिह्नित होने के बाद कार्यदाई संस्था सेतु निगम अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से निर्माण शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

साल 2021 में वाराणसी की एक सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंधिया, माधोसिंह फाटक पर ओवरब्रिज और रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल की घोषण की थी। पक्का पुल का मामला राजनीति उतार-चढ़ाव में उलझ जाने से अभी तक नहीं सुलझ सका है। वाराणसी-भदोही मुख्य सड़क पर कंधिया फाटक, औराई-मिर्जापुर अंतर प्रांतीय सड़क पर प्रस्तावित ओवरब्रिज की कार्य योजना औपचारिकताएं पूरी होने पर लगभग एक वर्ष से शासन में लटकी रहीं। दोनों मुख्य सड़क मार्गों पर फाटक बंद होने से जाम और ट्रेन संचालन से जुड़े होने के कारण प्रथम चरण में कंधिया फाटक पर ओवरब्रिज के लिए 76 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत पर शासन ने मुहर लगाकर कार्य को समयावधि में पूरा करने का निर्देश भी कार्यदाई संस्था सेतुनिगम को दिया है।
वित्तीय स्वीकृति मिलने पर प्रदेश स्तरीय तकनीकी टीम 19 सितंबर तक कंधिया फाटक आकर पिलर निर्माण के लिए स्थानों का चिह्नित करेगी। माधोसिंह फाटक के सवाल पर कहा कि यहां पर ओवरब्रिज का मानक कंधिया फाटक से अलग रहेगा। लागत खर्च की कार्य योजना सवा अरब के करीब होगी। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर कार्य को गति दी जा सकेगी। - आरएस उपाध्याय, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम विंध्याचल मंडल-मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें