फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने आग लगाकर की खुदकुशी

Wed, 07 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के  धीरपुर वैदा में युवक ने बीतीरात आग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।


वैदा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्रा (35) पुत्र देवमणि मिश्रा वाराणसी में होमगार्ड था। दो साल से घर पर रहकर आटो चला रहा था। सोमवार की रात में वह पत्नी से शौच के लिए जाने की बात कहकर छत पर गया।

 इस दौरान आग लगा लिया, इससे वह जलने लगा। छत पर रेलिंग न होने से छटपटाने के दौरान वह नीचे आ गिरा। आधी रात के बाद छत से गिरने की आवाज पर जागे परिजन भागकर घर के पीछे गए तो देखा तो सुरेंद्र काफी हद तक जल गया था।
विज्ञापन


 किसी तरह प्रयास करके आग पर काबू किया गया। अस्पताल जाने की तैयारी में लगे थे। तब तक उसकी मौत हो गई। सुबह होने पर गांव समेत आस पास के तमाम लोग पहुंच गए।

गोपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

पिता देवमणि मिश्रा का कहना था कि सुरेंद्र का व्यवहार मिलनसार था। उसने किस कारण से खुदकुशी की कह नहीं सकता। वाराणसी में होमगार्ड की नौकरी से आने के बाद उसके लिए आटो खरीदकर दिया था, जिसे चलाकर अपना खर्चा निकालता था।
विज्ञापन


 स्थानीय लोगों की माने तो सुरेंद्र विगत कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें