कोतवाली अंतर्गत नगर के मोहल्ला पश्चिम तरफ में बुधवार को दिन में 11.30 बजे विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। घरवालों ने उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रेफर होकर वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
तंजीम साकिब की पत्नी रूही के कमरे से चीख सुनकर जब उसके कमरे की ओर बढ़े तो खिड़की से धूंआ निकल रहा था। पति तंजीम ने बताया कि उसके शादी को 11 वर्ष हो चुके हैं। ससुराल इलाहाबाद में है। घटना के वक्त काम पर गया था। सूचना पाकर घर पहुंचा तो घरवाले अस्पताल लेकर जा रहे थे। पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसके समझ से परे है।