सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात की छात्रा से शनिवार की रात गैंगरेप किया गया। आरोप हाईस्कूल के एक छात्र और गांव के ही उसके साथी पर लगा है। पहले तो पुलिस और गांव वालों ने पंचायत कर मामले को दबाने का प्रयास किया, पर बात अधिकारियों तक पहुंचने पर छानबीन शुरू हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया है।
इलाके के एक गांव की कक्षा सात की छात्रा ने आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह खेत में गई थी। लौटते समय गांव के ही एक युवक और एक किशोर ने सुनसान स्थान पर उसे पकड़ लिया। दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।