फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौत्र ने डंडे से पीटकर दादी को मार डाला

Mon, 29 Aug 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के रामनगर बगाही गांव में शनिवार की रात 11 बजे एक पोते ने गृहकलह के दौरान अपनी ही दादी की पीटकर हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लगने पर एसओ समेत एसपी, एएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पौत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

रामनगर बगाही गांव निवासी गायत्री देवी (65) पत्नी स्वॅ. सरयू पांडेय का परिवार हर रोज की तरह शनिवार को शाम सो गया। रात में करीब 11 बजे उसके पौत्र सौरभ पांडेय (18) की पिता लल्लन पांडेय (40) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के सौरभ अपने पिता और मां उर्मिला (38)को डंडे से मारने लगा। उसी समय घर में आए रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करना चाहा लेकिन सौरभ ने उन पर भी हमला कर दिया। घर में मारपीट होते देख गायत्री भी पहुंची और अपने पौत्र सौरभ को रोकने का प्रयास किया। नाराज सौरभ ने खाट की पाटी से गायत्री के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गई। अस्पताल जाने से पूर्व गायत्री की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही एसओ नरेंद्र शंकर, एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय, एएसपी जियालाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी पौत्र सौरभ पांडेय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। सौरभ अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। वह पास के ही एक स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। उसके पिता खेती करते हैं। बताया जाता है कि परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। इसको लेकर घर में आए दिन मारपीट की घटना होती रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने कहा कि आपसी विवाद में विधवा महिला की मौत हो गई। आरोपी सौरभ पांडेय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें