फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नईबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर इंदिरा मिल चौराहे के समीप गुरुवार सुबह 10 बजे मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने 108 राजकीय एंबुलेंस की मदद से उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के बारे में जानकारी मिली है कि ब्लॉक के ग्राम अस्ति परसपुर निवासी घायल प्रेम बहादुर सिंह (55) चौरी रोड स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में काम करता है। सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से इंदिरा मिल चौराहे से आईआईसीटी की ओर जा रहा था कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइकसवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके सर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार होने में कामयाब हो गया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अवैध मिट्टी खनन और मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टरों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि सुबह- सुबह सभी सड़कों पर स्कूली बच्चे साइकिल से स्कूल जाते हैं। प्रशासन और पुलिस से बचने के लिए अवैध मिट्टी खनन वाले सुबह सुबह ट्रैक्टरों से अवैध मिट्टी ढोने में लग जाते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि परिवहन विभाग भी सड़कों पर उन्हीं वाहनों की जांच करता है, जिनके कागजात सही हों। ऐसे अवैध ट्रैक्टरों की ओर उनका ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें