फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस करने को लेकर हुए विवाद में दर्जनभर लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के कसीदहां गांव में रविवार शाम बारात विदाई के समय डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हा समेत 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घंटों बाद भी विवाद को सुलझा नहीं सकी। दोनों पक्ष की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव कायम है। दो लोगों की हालत चिंताजनक होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। महिलाओं के डांस करने के दौरान पुरुषों के कूदने पर विवाद की स्थिति बनी।
विज्ञापन

कसीदहां गांव निवासी रामनारायण के घर से एक दिसंबर को बारात गई थी। उसी दौरान डांस को लेकर विवाद हुआ लेकिन समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया। दो दिसंबर को दोपहर बाद बारात लौटी तो डीजे पर डांस शुरू हुआ। इस दौरान घर और गांव की महिलाएं डांस कर रहीं थी। इसी बीच गांव के कुछ युवा महिलाओं के साथ डांस करने लगे। इसको लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें राजेश कुमार (28), रामनारायण (55), अजय कुमार (17), अंजली (16), संतोष (22), दिनेश कुमार (23), निशा देवी (28) घायल हो गईं। वहीं दू सरे पक्ष से भी सावित्री देवी (42) वर्ष पत्नी जय नारायण, जय नारायण (45) , श्याम नारायण (50) ,अवध नारायण (55) ,सुभाष (30) घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें