भदोही। पुलिस ने रविवार को कई स्थानों पर अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े एक दर्जन वाहनों को पुलिस कोतवाली उठा ले गई। वहीं, इंदिर मिल चौराहे पर दो दर्जन वाहनों का चालान किया और आधा दर्जन वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सुबह 10 बजे कोतवाल नवीन तिवारी अपनी टीम के साथ स्टेशन पहुंचे। वहां स्टेशन के पुराने गेट के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया वाहनों को कोतवाली भेज दिया। इसके बाद जुर्माना वसूलकर उन्हें छोड़ा गया। उधर, इंदिरा मिल चौराहे पर जांच अभियान में आधा दर्जन आटो समेत दो दर्जन वाहनों का चालान किया गया। कोतवाल ने बताया कि दो दर्जन वाहनों का चालान करने के अलावा छह वाहन सीज किए गए।