फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बरामद किए ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए गरुवार दोपहर नेशनल तिराहा-रजपूरा मार्ग पर चलाए गए वाहन चेकिंग के दौरान जनपद के उड़नदस्ते ने एक कार से ढाई लाख रुपये बरामद किए हैं। कार में बैठा व्यक्ति रकम चिटफंड कंपनी का बता रहा था। उसके अनुसार वह उसे बैंक में जमा करने जा रहा था, लेकिन वह उससे संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। ऐसे में सारा धन ट्रेजरी में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने की ओर सेनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव में धन के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए उड़नदस्ते का गठन कियाहै। जिले में 12 मई को मतदान के लिए नामांकन शुरू हो चुका है जिसको देखते हुए उड़नदस्ता टीम शहर के तीन स्थानों पर आते जाते वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट मदन कुमार चौरसिया ने बताया कि नेशनल तिराहे के पास हाईवे पर तलाशी के दौरान एक कार से 2.52 लाख रुपये बरामद हुए।
बताया कि पूछताछ में कार सवार ने बताया कि यह रकम चिटफंड कंपनी की है, जिसका कार्यालय लखनऊ मे है। इस पर धन से संबंधित कोई कागजात दिखाने को कहा गया तो वग नहीं दिखाया पाया। जिसके बाद रकम को सीज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि रकम को ट्रेजरी में जमा कराया जा रहा है। धन के संबंध में आवश्यक कागजात दिखाने पर रिलीज किया जा सकता है। जांच कार्य इंदिरा मिल ओवरब्रिज तथा धौरहरा पुल के पास भी की गई लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें