फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक सवार को मारा धक्का, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में ज्ञानपुर मार्ग पर स्थित फूलबाग संदीप पैलेस के पास बोलेरो की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को सीएचसी अस्पताल में भर्ती करया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौका पाकर चालक फरार हो गया।
नगर के ज्ञानपुर मार्ग पर संदीप पैलेस के पास बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार सिंह (48) किसी काम से ज्ञानपुर की ओर जा रहे थे। उसी दिशा में जा रही तेज रफ्तार से बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया। बाइक से गिरने से युवक के सिर में चोट लग गई और बायां पैर भी टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौका पाकर बोलेरो चालक भाग निकला। पुलिस पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घायल युवक कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। इनके दो बच्चों में एक पांच वर्ष का बेटाऔर तीन वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें