फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर लादे और उतारे जा रहे माल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। राजमार्ग पर ही मालवाहक वाहन अपने वाहन को खड़ी करके माल उतारने और लादने का काम रोज करते नजर आते हैं। यह जानते हुए भी पुलिस मामले में अनजान बनी हुई है। गोपीगंज नगर के जीटी रोड पड़ाव से लेकर झिरिया पुल तक प्रतिदिन सारे दिन वाहन जाम के चलते धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। वही मनबढ़ ट्रक चालक मिर्जापुर तिराहे के पास ही अपने वाहनों को खड़ी करके माल उतारने और लादने का कार्य करते हैं। जबकि सबसे तगड़ा जाम मिर्जापुर तिराहे पर ही लगता है। यहां पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहती है। पिर भी माल लादने और उतारने का काम खुलेआम होता है। पुलिस जाम को नजर अंदाज कर उगाही में लगी रहती है। जिससे नगर जाम को जाम के झाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही हैे। गोपीगंज की तरह जिले के अन्य नगर और बाजार भी मालवाहकों की मनमानी से जाम से रोज जूझते हैं। ज्ञानपुर नगर में भी रोज जाम लगा रहता है। यहां टैंपो चालकों की मनमानी से नगर के लोग परेशान हैं। टैंपों चालक बीच सड़क पर अपना वाहन खड़ी कर सवारियों को बैठाते और उतारते हैं। सबकुछ देखते हुए भी पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। लालानगर टोल प्लाजा के चलते भी जीटी रोड पर आए दिन जाम लगा रहता है। टोल कर्मियों की काम में शिथिलता के चलते वाहनों को काफी समय तक पर्ची कटाने के लिए खड़ा रहना पड़ता है। जाम से लोगों को रोजाना दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें