फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.65 लाख के घोटाले में बदरी प्रधान और सेक्रेटरी पर होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन से रोक के बाद भी मनमानी तरीके से सोलर और स्ट्रीट लाइट लगवाने में डीघ विकास खंड के बदरी गांव की प्रधान और वीडीओ फंस गए हैं। एडीओ पंचायत की जांच के बाद डीएम ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए एडीओ को कहा।
विज्ञापन

गांवों की गलियों को रोशन करने के लिए शासन की ओर से ग्राम सभाओं में राज्य एवं 14वें वित्त आयोग से स्ट्रीट लाइट लगवाने का फरमान जारी किया था। इसके लिए शासन की ओर से गाइडलाइन निर्धारित की गई थी। शुरूआती दौर में पंचायतों की ओर से मनमानी तरीके से सोलर और स्ट्रीट लाइट लगवाई गई। कमीशन और भ्रष्टाचार के चलते मानक को दरकिनार कर सोलर लाइट लगाई गई। 12 से 14 हजार की सोलर लाइट को लगाकर 22 से 25 हजार का भुगतान कर लिया गया। इसमें प्रधान और सेक्रेटरी करीबी के फर्मो से सोलर लाइट लगवाया। मामला संज्ञान में आने के बाद शासन ने सिर्फ यूपी नेडा के निर्धारित मानक के आधार पर ही लाइट लगवाने का आदेश जारी किया। इसमें लाइटें पांच वर्ष तक वारंटी और वार्षिक रखरखाव में शामिल की जानी थी। इसके विपरीत प्रधानों और सेक्रेटरी ने मानकों को दरकिनार कर स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगवा दी। कमीशन के फेर में लगवाई गई लाइटें चंद दिनों के भीतर खराब होने लगीं। शिकायत मिलने पर एडीओ पंचायत ने डीघ के बदरी गांव में जांच की तो वहां निजी फर्म से नौ लाख 65 हजार की सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। वित्तीय अनियमितता मानते हुए एडीओ की रिपोर्ट पर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने वीडीओ उदल और ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर पंचायती राज विभाग मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में लग गया है। माना जा रहा है कि स्ट्रीट लाइटों की जांच शुरू हुई तो कई ग्राम प्रधानों की गर्दन फंसनी तय है। इसे लेकर प्रभावित गांव के प्रधानों में हड़कंप मचा है। बताते चलें कि जिले के ज्यादातर गावों में व्यापक स्तर पर धांधली की गई है। बदरी इकलौता गांव नहीं है।
विज्ञापन

डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि डीएम के निर्देश पर बदरी प्रधान और वीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एडीओ से कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें