फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर कालोनी में किराएदार शिक्षक का रविवार की शाम अज्ञात ठग ने चौरी रोड स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइसीटी) के सामने एक एटीएम से दो बार में 20 हजार उड़ा दिए। भुक्तभोगी शिक्षक को इसकी जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर खाते से धन निकलने का मैसेज आया। शिक्षक राम श्रृंगार पटेल ने कोतवाली में इस आशय की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि मूलरुप से ग्राम अमवा खुर्द निवासी रामश्रृंगार पटेल जमुनीपुर कालोनी में किराए के मकान में रहकर अध्यापन का कार्य करते है। सोमवार को बताया कि रविवार दोपहर ढाई बजे वे आईआईसीटी के पास मनी स्पार्ट एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। एक व् यक्ति संदिग्ध रूप से बार बार एटीएम के अंदर बाहर कर रहा था। इसी बीच पीछे लाइन में खड़ा एक व्यक्ति उनके आगे आकर रुपये निकालने लगा। इस बीच वह दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाल कर चला गया। शिक्षक ने बताया कि उसके जाते ही खाते से रुपये निकल जाने का मैसेज दो बार आया जिससे उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें