फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 16 पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। बुधवार दोपहर एसडीएम यमुनाधर चौहान और पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ले के कसाई टोला में सघन छापेमारी की। इस दौरान एक अहाते में बांधकर रखे गए 16 पशु बरामद किए गए। बरामद पशुओं को एक पशु पालक के देखरेख में देकर अहाता सील कर अहाता मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कालीन नगरी में स्लाटर हाउस नहीं है। बार बार की शिकायत और बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान लिए जाने लेने के बाद तहसील के दोनो वरिष्ठ अधिकारी मोहल्ले में धमक पड़े।
विज्ञापन

छापे में कई अहातों और घरों की सघन तलाशी ली गई। इसमें से एक अहाते में बंधे मिले लगभग 16 जानवरों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई की सूचना होते ही शहर में खलबली मच गई। सीओ ने बताया कि गफ्फार नामक व्यक्ति के अहाते में जानवर मिले हैं। अहाता मालिक हाथ नहीं लगा। पशुओं को पशुपालक की सुपुर्दगी में देकर अहाता मालिक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई में शहर कोतवाल नवीन तिवारी भी रहे। इस बीच एसडीएम से प्राप्त सूचना पर जिला अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भदोही जैनेंद्र पाल और खाद्य सुरक्षा आधिकारी औराई विनोद वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे।
--
छापे की सूचना से मांस खाने वालों में खलबली
भदोही (ब्यूरो)। बड़े जानवर काटने और गोश्त की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मांस व्यापारियों के साथ साथ मांस का सेवन करने वालों में खलबली मच गई। दोपहर कार्रवाई की जानकारी होने के बाद से लोग कसाई टोले में क्या हो रहा है, लोग इसकी जानकारी पाने को आतुर रहे। इस बीच सही सूचना न मिलने से लोग बेचैन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें