ज्ञानपुर। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह को क्षेत्र के लखनो तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। ज्ञानपुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ यदुवेंद्र यादव ने बताया कि जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार रात लखनो तिराहे के पास क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सरपतहां निवासी लवकुश शुक्ला, लखनों निवासी कप्तान दूबे और शिवरामपुर निवासी अतुल तिवारी को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर चार बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार गिरोह के सदस्य भदोही मिर्जापुर समेत आस पास के अन्य जनपदों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।