गोपीगंज। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता झुलस गई। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मायके पक्ष ने दहेज के कारण जान-बुझकर जलाने का अरोप लगाया। कोइरौना क्षेत्र के तुलसी कला गांव की निवासी खुशबू (26) की शादी पांच वर्ष पहले डेरवा क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मनीष मिश्रा के साथ हुई थी। रविवार को अबूझ हाल में विवाहिता जलकर झुलस गई। पड़ोसियों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने विवाहिता के ससुराल पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर दहेज के कारण जानबूझकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।