चौरी। बाजार में रविवार को शाम सात बजे दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट के बाद एक पक्ष चौरी तिराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। चौरी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार समझा-बुझाकर लोगों को वहां से हटाया, हालांकि दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है। बता दें कि चौरी बाजार में 2008 में भी ठेला लगाने के ही विवाद को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान पत्थरबाजी संग अगजनी की घटनाएं हुई थी। पुलिस अगर उदासीन हुई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। सीओ रामकरन ने कहा कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। मामले पर नजर रखी जा रही है।