फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया महिला का शांषण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोइरौना थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। गुरुवार को उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कोइरौना के सेमराध निवासी शिवकुमार की रिश्तेदारी उसके गांव में है। शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी करने से उसने इंकार कर दिया। पुलिस को दिए तहरीर में महिला की मां ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारी होने से शिव कुमार का आना-जाना लगा रहता था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामले की केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें