फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर सोए युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली सिर में लगी। इससे वह घायल हो गया। युवक और घरवालों ने सोचा कि किसी ने उसे पत्थर मारा है और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना 29 अगस्त की रात की है। बुधवार को ऑपरेशन कर सिर की चमड़ी में फंसी गोली के छर्रे निकाले गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मल्लूपुर निवासी रमेश चंद्र दुबे (47) पुत्र स्व. हरदेव दुबे मंगलवार की रात घर के सामने स्थित ट्यूबवेल पर सोया था। इसी बीच बदमाशों ने उसे ॅसिर में गोली मार दी। इस पर युवक ने सोचा कि उसे किसी ने उसे पत्थर मारा है और घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने गोली लगने की बात कही तो घरवाले सन्न रह गए। बुधवार को जिला अस्पताल में ऑपरेशन कर सिर में फंसी गोली के छर्रे निकाले गए। उधर, भुक्तभोगी के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को असनाव चौकी इंचार्ज ईश्वरदेव सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायल से पूछताछ की। उसने बताया कि कई वर्षों से वह उसी ट्यूबवेल पर सोता था और किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें