फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने छलांग लगाकर नशेड़ी युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की देर शाम तिलंगा गांव निवासी नितिन तिवारी (26) ने ट्रेन के सामने छलांग लगा कर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिलंगा गांव निवासी उमाशंकर तिवारी का पुत्र नितिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जाता है कि वह दिल्ली में रह कर काम करता था। घर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में वह गत छह मई को शामिल होने आया था। बताया जाता है कि वह नशे का भी आदी हो गया था। रविवार को किसी बात पर वह परिजनों से खुन्नस खाकर रेलवे लाइन की ओर चला गया। इसी बीच वाराणसी से इलाहाबाद की जा रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि युवक ने सुबह फांसी लगाने का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत परिजनों ने यूपी 100 पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझा कर शांत कराया था, लेकिन देर शाम मौका पाते ही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें