फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली के सामने शुक्रवार की सुबह सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से आठवीं की छात्रा जूही तिवारी (12) गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उसे सीएचसी लेकर गई। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उपरौठ गांव निवासी कमलेश तिवारी की लड़की जूही पास के ही एक निजी कान्वेंट आठवीं की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। कोतवाली के सामने सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया। कोतवाल सुनील दत्त दुबे ने घायल छात्रा को सीएससी में भर्ती कराया। जूही के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें