फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व वंदन का लाभ नहीं मिला, खाते से निकले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मातृत्व वंदन योजना का लाभ पाने के लिए एटीएम के 16 डिजिट का नंबर बताने वाली धात्री के खाते से तीन बार में 25 हजार निकल गए। यह देख महिला परेशान होकर थाने पहुंची लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर महिला ने गुहार लगाई। औराई के नरथुआ गांव निवासी कंचन की कुछ दिन पूर्व डिलीवरी हुई थी। सरकार की मातृत्व वंदना योजना का लाभ पाने के लिए उसने आवेदन किया था। क्षेत्रीय आशा के कहने पर कंचन ने एटीएम के ऊपर सोलह अंक का नंबर बता दिया। उसे योजना के तहत छह हजार मिलने के बजाए खाते से ही 25 हजार निकल गया। पीड़ित कंचन आशा बहू के साथ कोतवाली पहुंची लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस अगर तत्काल कार्रवाई करती तो गड़बड़ी करने वाले गैंग पकड़ में आ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें