लालानगर। गोपीगंज क्षेत्र के पूरे झम्मन गांव में किराए के मकान में रहने वाले रेलवे कर्मचारी के घर से रविवार की दोपहर चोरों ने हजारों रुपये नगद, मोबाइल और एटीएम कार्ड पार कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारी उपेंद्र कुमार गोपीगंज के पूरे झम्मन गांव में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। रविवार को सुबह वह ड्यूटी पर गए हुए थे। शाम को करीब पांच बजे कमरे पर लौटे तो 15 हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड और मोबाइल गायब था। चोरी की घटना से उनके होश उड़ गए। इस मामले में उन्होंने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।