फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर गिरे पेड़ से टकराकर लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग पर गिरे पेड़ से टकराकर लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

दुर्गागंज। भदोही-दुर्गागंज मार्ग से जुड़े गौरा मार्ग पर रविवार शाम सात बजे गिरे एक शीशम के पेड़ से टकराने से बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी सुरियावां लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार निवासी कपिल कुमार झा मिश्राइनपुर विद्युत उपकेंद्र पर बतौर लाइनमैन तैनात था। वह सुरियावां नगर में रहकर नौकरी कर रहा था। प्रतिदिन की तरह रविवार को उपकेंद्र से ड्यूटी पूरी होने पर बाइक से घर के लिए निकला। गौरा गांव में मध्य मार्ग पर गिरे पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह रहा था। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मार्ग से पेड़ न हटाने पर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें