फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कोड पूछ खाताधारक के खाते से निकाले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के कोलना निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन कर एक युवक ने उनका एटीएम का कोड पूछ कर उनके खाते से 25 हजार रुपया निकाल लिया। मोबाइल पर पैसा निकाले जाने का मैसेज आने पर भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोलना गांव निवासी रविंद्र नाथ सिंह के इलाहाबाद बैंक शाखा कोलना के खाते से 25 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध खाताधारक रविंद्र नाथ ने बताया कि दो दिन पूर्व एक व्यक्ति ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए मेरे मोबाइल पर फोन किया। कहा था उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसलिए तत्काल अपना कोड बताएं। जिससे उसको रिनिवल किया जा सके। जैसे ही अपने एटीएम का नंबर उसको बताया कि उसके कुछ देर बाद मेरे खाते से 25 हजार रुपया निकल गया। मोबाइल पर मैसेज आया तो पैसा निकाले जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें