फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के नटवां में मंगलवार देर रात डंपर से टकराकर बाइक सवार असनाव निवासी अनिकेत चौरसिया (18) पुत्र अजय चौरसिया की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। वहीं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई।
गौरतलब है कि अनिकेत औराई निवासी अपने नाना महेश चौरसिया के यहां रहकर चाय-नाश्ता की दुकान में हाथ बंटाता था और शादी-विवाह के दौरान में पान लगाने एवं वेटर उपलब्ध कराने का कार्य भी करता था। मंगलवार को ज्ञानपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में पान लगाकर एक ही बाइक पर तीन अन्य लोगों को लेकर वह औराई जा रहा था। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। नटवां गांव के समीप पहुंचने पर हाईवे पर पहले से खड़े डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। इससे अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभिषेक समेत तीन अन्य घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर घायल तीनों को सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो परिवारों का छिना जीविका का जरिया
औराई। औराई निवासी नाना महेश चौरसिया के पास कोई संतान न होने से पुत्री किरन के पुत्र अनिकेत को उन्होंने अपने पास रखा था। जो कारोबार में हाथ बंटाकर दो परिवारों के जीविकोपार्जन का सहारा बन गया था। उधर पिता अजय चौरसिया भी अनिकेत के ऊपर आश्रित होकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सड़क हादसे में अनिकेत की मौत से दोनों परिवारों के आंसू नहीं रुक रहे थे। मां किरन चौरसिया का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें