फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में पंद्रह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

चौरी पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि पल्हैया गांव निवासी महिला शाहजहां ने उसकी बेटी को काम दिलाने के लिए अपने घर बुलाया था। घर जाने पर उसके बेटे ने दुष्कर्म किया और बाद में महिला ने उसकी बेटी को दो युवकों को सौंप दिया। दोनों युवक कई दिनों तक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करते रहे। पिता ने बेटी के बारे में पूछा तो शाहजहां ने बताया कि उसकी बेटी काम पर लग गई है। बाद बेटी की आपबीती सुनने के बाद उसने कार्रवाई की गुहार लगाई।
पुलिस ने इस मामले में निदूर गांव निवासी असलम शाह, पल्हैया गांव निवासी रोशन मंसूरी और शाहजहां के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी होते ही आरोपी महिला को बचाने के लिए कई नामचीन सक्रिय हो गए थे। औराई सीओ रामकरन ने कहा कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। असलम और शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है। रोशन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहती है शाहजहां
चौरी। नाबालिग के रेप में फंसी शाहजहां के संबंध कई प्रभावशाली लोगों से हैं। बताया जाता है कि अब तक वह आसपास के कई गांवों में अशिक्षित परिवारों की किशोरी, युवतियों को शिकार बना चुकी है। सत्ता के गलियारों से लेकर पुलिस में अच्छी खासी पकड़ होने के चलते कोई थाने तक नहीं पहुंचता, जिससे अब तक वह बचती चली आ रही थी, लेकिन किशोरी के पिता ने हिम्मत दिखाई तो उसकी करतूत सामने आ गई। सूत्रों की माने तो शाहजहां का लखनऊ से लेकर दिल्ली तक नेटवर्क है। पुलिस गहनता से जांच करेगी तो कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें