फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन में तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। अवैध बालू खनन के मामले में आखिरकार तीन अन्य के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। खनन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। उसके बाद कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इससे गंगा घाटों पर खलबली मची रही। सपा और बसपा की तरह भाजपा में भी सत्ता के संरक्षण में जिले के कई घाटों पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। अमर उजाला में इसका खुलासा होने के बाद खनन विभाग हरकत में आया है। दो दिन पहले अमर उजाला ने अवैध खनन का खुलासा किया था। इसके बाद सोमवार को बिहरोजपुर और गुलौरी समेत कुछ अन्य घाटों पर खनन अधिकारी अरविंद कुमार ने गोपीगंज पुलिस के साथ जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान बिहरोजपुर और गुलौरी से एक बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया था। अवैध बालू खनन करने वालों की पैरवी और खिलाफ को लेकर शह-मात का खेल 24 घंटे तक चला। कुछ लोग पक्ष तो कुछ लोग विपक्ष में पैरवी करते दिखे। मंगलवार को सर्वेश शुक्ल, गोविंद और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि उसके हाथ कुछ नहीं लगा। गोपीगंज थाने में अवैध खनन को लेकर चल रहा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चलें कि इस प्रकरण में सोमवार को भी दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें