फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़े दो अभियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में गत दिनों हुए ट्रक चालक हत्याकांड में क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रकरण में तीन नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 20 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे बाइक सवार वृद्ध की मौत के बाद मृतक के परिवार वालों और कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रक चालक लल्लन सिंह को मारा पीटा। इससे उसकी मौत हो गई थी। चालक के परिवार वालों की तहरीर पर तीन नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी सचींद्र पटेल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। विवेचना के दौरान पाया गया कि चालक लल्लन सिंह को मृतक के परिवार वाले और आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस को सुपुर्द करने की बजाए उसे पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई है। बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने अभियुक्त मुरारी शंकर दीक्षित पुत्र विनोद शंकर दीक्षित, नीतेश कुमार दीक्षित पुत्र शशिशंकर दीक्षित निवासी खरगपुर को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी डीसीआरबी अनिल कुमार, प्रभारी स्वाट अजय, एचसीपी माया देवी, सचिन झा, इंदू प्रकाश गौतम, कृष बिहारी गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें