गोपीगंज। कोतवाली के अंतर्गत लालानगर निवासी कृपाशंकर गुप्ता (60)अमवा के पास सड़क पार करते समय बाइक से जोरदार टक्कर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान घायल की स्थिति चिंताजनक होने के कारण अन्यत्र रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घर से सामान लेने के लिए बाजार निकले हुए थे। बाइक से धक्का लग जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र लेकर चले गए।
-