फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 20 मवेशी बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से 20 मवेशी बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

ऊंज। हाइवे पर पशु तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद भी तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार की रात गश्त के दौरान कलिंजरा मोड़ पर ऊंज पुलिस ने वध के लिए जा रहे 20 मवेशियों को ट्रक से बरामद किया। चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर सीओ रामकरन और एसओ ऊंज सुनील वर्मा के नेतृत्व में पशु तस्करी के खिलाफ टीम गठित की गई है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात कलिंजरा मोड़ के पास वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक बीआर 26 ई 6692 को रोककर पुलिस ने चेकिंग किया। तलाशी के दौरान ट्रक से 20 भैस और भैंसा बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार चारो तस्कर रुकसात खान, साइज खान निवासी गया बिहार, बनौर खान, रियाजू खान निवासी गढ़वा झारखंड के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज कर जेल भेजा। पुलिस ने बरामद ट्रक का परमिट निरस्त करने के लिए आरटीओ विभाग को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें