फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीष्ट की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के दो गांवों में सोमवार को हुईं मारपीट की दो घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इब्राहिमपुर गांव में भूमि विवाद में मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए, जबकि माधोपुर में बच्चों के पतंग उड़ाने को लेकर शुरू हुए विवाद में बड़े भिड़ गए। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।इब्राहिमपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में संजना देवी (25) पत्नी सविनय कुमार बिंद और दीपक कुमार (15) पुत्र शिव शंकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में गोपीगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी घटना माधोपुर गांव में बच्चों के पतंग उड़ाने को लेकर शुरू हुए विवाद में हुई। बताया जाता है कि बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर मारपीट में बड़े भी शामिल हो गए। इसमें कलेक्टर यादव (40) उसकी पत्नी मुन्नी देवी (38 )और उसकी पुत्री रिंकी यादव (16) घायल हो गईं। घायलों का उपचार गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें