फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के माधोरामपुर गांव स्थित रेल लाइन के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त खड़हट्टी मोहाल निवासी सतीश सेठ उर्फ बंटी (20) पुत्र उमाशंकर सेठ के रूप में हुई। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
गोपीगंज नगर के खड़हट्टी मोहाल निवासी उमाशंकर का पुत्र सतीश सोमवार की रात बारात में शामिल होने के लिए कहीं गया था। देर रात घर लौटने पर उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह फिर घर से निकल गया। मंगलवार की सुबह उसका क्षत विक्षत शव माधोरामपुर गांव के सामने रेलवे लाइन से लगभग 50 फीट की दूरी पर पड़ा मिला। लोगों की नजर पड़ी तो खलबली मच गई। पास पहुंचकर शव होने की पुष्टि करते ही इसकी जानकारी जंगल में आग की तरह अन्य लोगों तक पहुंच गई। बड़ी संख्या में शव के पास जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेते हुए शिनाख्त की गई। उधर घटना की भनक जैसे ही परिजनों को लगी वह रोते-बिलखते शव के पास पहुंच बेसुध बने रहे। परिजनों समेत जुटे लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पस्ट हो पाने की बात कहकर जांच-पड़ताल में लगी रही।
विज्ञापन


फोन और चोट के निशान जांच के दायरे में
गोपीगंज। मंगलवार की सुबह बंटी का क्षतविक्षत शव मिलने से लोगों में हड़कंप मचा रहा। वहीं मृतक के शरीर पर मात्र चड्ढी-गंजी और चोट के निशान एवं मोबाइल पर आया फोन जांच के दायरे में आ चुका है। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही पुलिस भी शक के दायरे में आ रहे पहलुओं को मुख्य आधार मानकर शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाने की ओर पैनी नजर गड़ा दी है। बंटी की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें