सीतामढ़ी। एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के बैंक खाते से रुपये साफ कर देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफास करने में कोइरौना पुलिस को सफलता मिली है।
मंगलवार को कोइरौना बाजार के रइयापुर नहर के पुलिया से कोइरौना चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार, उप निरीक्षक आद्या प्रसाद , हेड कांस्टेबल अमरदेव यादव ने गिरोह के शातिर चोर विपुल सिंह पुत्र स्व. नीबू सिंह निवासी बैरीपरवा नथईपुर थाना सुरियावां को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और 21 सौ नकद बरामद किया गया है। जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पुलिस तलाश रही है। बुधवार को कोइरौना थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह बताया कि इस गिरोह के लोग बैंकों के एटीएम के आस पास रहते हैं। मौका मिलते ही हाथ साफ कर देते हैं। उन्होंने बताया कि पहला मामला 18 फरवरी का है। जिसमें थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सहसराम शुक्ला के एटीएम से 15 हजार नकद के साथ गोपीगंज के एक ज्वेलर्स के यहां से 25 हजार की खरीदारी की गई थी। इसी तरह 15 अप्रैल को भी कोइरौना स्थित इंडिया वन एटीएम से रैयापुर निवासी शिवराम को चकमा देकर एटीएम बदल कर 20 हजार रुपये उड़ा दिया। 16 अप्रैल को अभियुक्त विपुल सिंह एटीएम कार्ड बदलने के फिराक में रइयापुर नहर पुलिया पर साथियों का इंतजार कर रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।