भदोही। कोतवाली अंतर्गत मर्यादपट्टी नईबाजार रोड निवासी दलित छेदीलाल (55) को मारपीट कर घायल करने वाले मनबढ़ों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को एससी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी हो कि मंगलवार रात कुछ लोगों ने छेदीलाल की दुकान खुलवाकर सिगरेट मांगी लेकिन उपलब्ध नहीं होने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। बुधवार को पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस से गुहार लगाई थी। पुलिस ने बताया कि धौरहरा के अखिलेश दूबे और आंसू पांडेय के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजिकृत कर लिया गया है।