फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ भड़का लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। औराई विकास खंड के जगन्नाथपुर गांव के भगतपुर ब्राह्मण बस्ती में रविवार को नाराज लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने कहा कि बस्ती के लोग इंटरलाकिंग, खड़ंजा, नाली, शौचालय और पानी की समस्या से लोग परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी उस पर अमल नहीं किया गया। इससे नाराज होकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा ग्राम प्रधान के खिलाफ फूट पड़ा। दर्जनभर से ज्यादा की संख्या में ब्राह्मण बस्ती के लोग लामबंद होकर गांव में प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ग्राम प्रधान पर ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि उबड़ खाबड़ मार्ग को बनवाने के लिए सालभर से ग्राम प्रधान से मांग की जा रही है, लेकिन वह टालमटोल कर रहे हैं। नाली न बनवाए जाने से उसका गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिससे रास्ते में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। दूसरा रास्ता न होने के कारण गंदे पानी से भरे रास्ते से लोग आवागमन को मजबूर हैं। वहीं गंदगी के चलते दिन ब दिन मच्छरों के बढ़ने के साथ अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे पीड़ित बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए तत्काल मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, अजय तिवारी, सतीश तिवारी, आशीष तिवारी, प्रदीप तिवारी, मटूकधारी तिवारी, दीनानाथ तिवारी, लालजी तिवारी, मुरारी मिश्रा, चंद्रेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें